HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

सर्दी जस की तस

जयपुर.climate राज्य में रविवार को भी अधिकांश हिस्सों में लोगों को दिनभर घरों में दुबके रहना पड़ा। कुछ हिस्सों में दोपहर बाद धूप से लोगों को हल्की राहत मिली, लेकिन शाम होते ही फिर कंपकंपी छूटने लगी। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री कम दर्ज हुआ। यहां रविवार सुबह लोगों को ओस की बूंदें बर्फ में तब्दील मिलीं। राजसमंद जिले के झीलवाड़ा में सर्दी से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौसम विभाग का कहना है कि लोगों को कुछ दिन और धूजना पड़ेगा।

चूरू सहित शेखावटी क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी जारी है। चूरू में न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो शनिवार से कम है। यहां रात को ठिठुरन बढ़ने के बाद दिन में ठंडी हवाओं ने लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया। जयपुर में न्यूनतम पारा गिरकर 4.2 डिग्री पर पहुंच गया लेकिन दिन का तापमान दो डिग्री चढ़कर 20.6 डिग्री रहा।

अजमेर में शनिवार को मौसम की सबसे सर्द रात गुजरी। दिन में धूप से लोगों को मामूली राहत मिली। यहां काफी अरसे बाद न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से नीचे गिरकर 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अलवर में सुबह देर तक कोहरा छाया रहा।

पाली में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां दिनभर सर्द हवाओं से लोग परेशान रहे। जालौर-सिरोही भी सर्दी की चपेट से मुक्त नहीं हो पाए हैं। कोटा में ज्यादातर लोग दिनभर घरों में ही रहे। श्रीगंगानगर में दिन के तापमान में आंशिक बढ़ोतरी ने लोगों को सर्दी से राहत दिलाई। यहां सुबह कोहरा छाया रहा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: