HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

फिर चला सर्द हवा का दौर

भोपाल. जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का असर मध्यप्रदेश में दिखाई देने लगा है। भोपाल समेत पूरे प्रदेश में एक बार फिर कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है। शनिवार की रात अनेक स्थानों पर तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। छतरपुर जिले के नौगांव, पचमढ़ी और शाजापुर में न्यूनतम तापमान दो-दो डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

रविवार की रात भोपाल में इस मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दो-तीन दिनों में तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवा के कारण प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर तापमान सामान्य से काफी नीचे चल रहा है। कड़ाके की ठंड के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। अब भी दिन में लोग गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: