News
Chhattisgarh
Bilaspur Bilaspur बिलासपुर. पल्ल पोलियो टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण रविवार को चलाया गया। शहर में स्थापित 210 केंद्रों में 47,247 बच्चों ने पोलियो ड्राप्स पी। 11 व 12 फरवरी को स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर अभियान में छूट गए बच्चों को पोलिया की दवा पिलाएंगे।
शहर में पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के लिए 210 केंद्र स्थापित किए गए। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। अभियान का संचालन लिंक रोड स्थित रोटरी भवन से किया गया। सीएमओ राजीवरत्न तिवारी ने बताया कि सुबह 11 बजे के बाद केंद्रों पर भीड़ देखी गई। दोपहर 3 बजे तक 85 प्रतिशत बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा चुकी थी। इसके बाद शाम तक अभिभावक अपने बच्चों को लेकर केंद्रों में आते रहे। रोटरी भवन के टीकाकरण केंद्र में शाम 7 बजे तक बच्चों को पोलियो ड्राप्स पिलाई गई। ग्रामीणों क्षेत्रों में भी करीब 85 प्रतिशत बच्चों को पोलियो ड्राप्स पिलाने की खबर है।
रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड में भी केंद्र
कोई भी बच्च पोलियो ड्राप्स पीने से वंचित न हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने मुकम्मल व्यवस्था की थी। इसके लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित शहर के चारों प्रवेश द्वारों पर टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए थे। रेलवे स्टेशन पर 1508, बस स्टैंड पर 211 व प्रवेश द्वारों पर 644 बच्चों को पोलियो ड्राप्स पिलाई गई।