News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़
शहर से दिल्ली और मुंबई के लिए दो नई फ्लाइट्स शुरू हो रही हैं, जो रोजाना होंगी। किंगफिशर एयरलाइंस फरवरी के अंत तक दोनों फ्लाइट्स शुरू कर देगा। यह एयरलाइंस पहली बार शहर से फ्लाइट्स शुरू करने जा रहा है।
सिविल एविएशन और डिफेंस मिनिस्ट्री से एयरलाइंस को अनुमति मिल गई है। इन दो नई फ्लाइट्स के शुरू होने से चंडीगढ़ एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स की संख्या 9 हो जाएगी। इसमें चंडीगढ़ से मुंबई के लिए अब 3 फ्लाइट्स और दिल्ली के लिए 6 फ्लाइट्स हो जाएंगी।
लैंडिंग इंस्ट्रूमेंट सिस्टम होगा अपग्रेड
फ्लाइट्स की संख्या बढ़ाने के साथ ही एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक से निपटने के लिए एयरफोर्स इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) को अपग्रेड कर रहा है। पुराने हो चुके आईएलएस कैट-1 के स्थान पर कैट-2 लगाया जा रहा है। 12 विंग एयरफोर्स स्टेशन के आला अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। इससे रनवे विजिबिलिटी को मात्र 300 मीटर तक पहुंचाया जा सकता है, जबकि साधारण परिस्थिति में यह दूरी 3200 मीटर होती है। इससे कम विजिबिलिटी पर लैंडिंग की अनुमति नहीं दी जा सकती।
वहीं एयरफोर्स ने एएआई की टर्मिनल विस्तारीकरण के लिए 2.7 एकड़ भूमि को भी स्वीकृति दी है। एओसी 12 विंग एयर कमोडोर एसआरके नैयर ने बताया कि चंडीगढ़ सिविल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण में एयरफोर्स मदद कर रही है।
किंगफिशर एयरलाइंस को दिल्ली और मुंबई फ्लाइट्स के लिए अनुमति मिल गई है। इस माह के अंत तक फ्लाइट शुरू हो जाएंगी।
-सुनील दत्त, प्रबंधक, एएआई चंडीगढ़ एयरपोर्ट