HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

बसंतोत्सव की धूम रहेगी आज

रायपुर. छत्तीसगढ़ी भाषा को राजभाषा का दर्जा मिलने के बाद निगम ने इसे प्रोत्साहित करने 11 फरवरी को पुरानीबस्ती स्थित सरस्वती गल्र्स स्कूल में छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन रखा है। शाम 7 बजे शुरू होने वाले कवि सम्मेलन में कई छत्तीसगढ़ी कवि अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।

इनम ेंरायपुर के लक्ष्मण मस्तुरिया, सुशील यदु, राजेश तिवारी और राजेश चौहान, दुर्ग-भिलाई क्षेत्र के डा. विमल पाठक, मुकुंद कौशल, विशंभर यादव, राजनांदगांव से पद्मलोचन शर्मा, कवर्धा से कौशल साहू लक्ष्य और बेमेतरा से रामानंद त्रिपाठी शामिल हैं। निगम के सभापति रतन डागा इसके मुख्यअतिथि होंगे, जबकि संस्कृति विभाग के अध्यक्ष गोपी साहू अध्यक्षता करेंगे।

सामूहिक विवाह, 8 जोड़ों का लग्न

कच्छ कडवा पाटीदार समाज पाटीदार भवन में समाज का 16 वां समूह लग्न समारोह करने जा रहा है। समाज के महामंत्री कांतिभाई एम लिंबानी ने बताया कि समूह लग्न में 8 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा। उधर छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज की रायपुर महिला इकाई 40वां वार्षिक समारोह तात्यापारा स्थित कुर्मी मंगल भवन में आयोजित करने जा रही है। इस मौके पर महिला जागरण सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और कुर्मी रीति रिवाजों पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। बिरगांव में देवांगन समाज मां परमेश्वरी पूजा महोत्सव करने जा रहा है। सुबह 8 बजे कलशयात्रा के बाद रंगोली स्पर्धा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रश्नमंच, और प्रतिभावान छात्रों का सम्मान किया जाएगा। शाम 5 बजे यहां दुकालूराम यादव का जसगीत कार्यक्रम होगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम

विवेकानंद विद्यापीठ में सुबह 8 बजे सरस्वती देवी की पूजा की जाएगी। सुबह 10 बजे से मां सरस्वती विषयक भजन, गीत, नृत्य सहित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। बंगाली काली बाड़ी समिति मंदिर प्रांगण में सुबह 9.30 बजे सरस्वती पूजा, 11 बजे पुष्पांजलि और दोपहर 12 बजे प्रसाद वितरण होगा। दोपहर 1.30 बजे भोग प्रसाद वितरण और शाम 8 बजे आरती होगी। 12 फरवरी को सुबह 10 बजे दोधी करमापूजा के बाद दर्पण विसर्जन होगा। उधर पुरानी बस्ती सरस्वती चौक स्थित सरस्वती क्रीड़ा व सांस्कृतिक समिति सुबह 10 बजे पूजा करेगी। दोपहर 12 बजे से बच्चों की खेलकूद स्पर्धा, रात 9 बजे पुरस्कार वितरण समारोह और रात 10 बजे छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम सुरमंदिर का आयोजन किया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: