News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़.
दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल एनएसएस की टुकड़ी में ट्राईसिटी के चार स्टूडेंट शामिल थे। इनमें दो गवर्नमेंट कॉलेज-46, एक श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज-26 और एक स्टूडेंट गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल मोहाली से है।
यह स्टूडेंट्स दिल्ली में प्रेजिडेंट प्रतिभा पाटील, प्राइम मिनिस्टर मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी, वाइस प्रेजिडेंट हामिद अंसारी और रिटा. आईपीएस किरण बेदी से मिले। नॉर्थ जोन से 40 स्टूडेंट्स की टुकड़ी थी, लेकिन इनमें से चंडीगढ़ के चार स्टूडेंट ही थे। इन स्टूडेंट्स ने परेड की साथ ही पंजाबी डांस भी पेश किया। इसके अलावा एनएसएस थीम सॉन्ग ‘उठे समाज के लिए’ भी गाया साथ ही डांडिया, गरबा और एड्स के विषय पर स्किट भी पेश की।
प्राइम मिनिस्टर को दिया मोमेंटो
जीसी-46 में बीकॉम फाइनल ईयर की स्टूडेंट नित्या ने बताया की वह उस पल को कभी भूल नहीं सकती जब उसने प्राइम मिनिस्टर मनमोहन सिंह को मोमेंटो पेश किया। उसे यकीन नहीं हो रहा था कि जिन्हें वह टेलीविजन पर देखती है वह उनके सामने हैं।
किरण बेदी ने सिखाई सेल्फ डिफेंस स्किल्स
जीसी-46 में बीकॉम फाइनल ईयर के स्टूडेंट जगविंदर ने बताया कि उनकी किरण बेदी के साथ करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। किरण ने उन्हें सेल्फ डिफेंस स्किल्स के गुर सिखाए। किरण ने बताया कि किस प्रकार मुश्किल हालात में अपना बचाव किया जा सकता है। गवर्नमेंट स्कूल मोहाली के स्टूडेंट अमजद खान ने भी सेल्फ डिफेंस के तरीके सीखे हैं।
राष्ट्रपति भवन में एंकरिंग
श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज-26 में स्टूडेंट स्वीन ने बताया, उन्होंने राट्रपति भवन में हुए प्रोग्राम के तहत प्रेजिडेंट के सामने एंकरिंग भी की।