HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

संजय और मान्यता: सात फेरे पूरे

मुम्बई.संजय और मान्यता: सात फेरे पूरे  आज संजय दत्त ने हिन्दू विधि के अनुसार मान्यता के साथ सात फेरे लेकर सारे अटकलों पर विराम लगा दिया है। संजय की शादी उनके करीबी दोस्त प्रदीप के घर हुई। संजय की बहन प्रिया ने कहा कि संजय ने उन्हें शादी की खबर नहीं दी। प्रिया ने कहा कि उन्हें शादी की खबर मीडिया से मिली है।

उल्लेखनीय है कि गोवा के ताज होटल में 7 फरवरी को अपने कुछ दोस्तों की मौजूदगी में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत संजय दत्त ने मान्यता के साथ शादी कर ली है।

गोवा की रजिस्टर्ड शादी में गवाह के तौर पर संजय दत्त प्रॉडक्शन के सीईओ धरम ओबराय और उनके बिजनेस मैनेजर व दोस्त बंटी वालिया मौजूद थे। ओबराय को मान्यता का गॉडफादर भी माना जाता है। उन्होंने ही दुल्हन की ओर से मुख्य भूमिका निभाई थी।

सूत्र बताते हैं कि मान्यता को इस मौके पर संजय ने 40 लाख रुपये की हीरे की अंगूठी दी थी। शनिवार शाम वह एक स्कूल के फंक्शन में सिंदूर लगाए नजर आई थीं। जब मान्यता से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बस इतना कहा कि इस सवाल का जवाब उनके पति ही दे सकते हैं।

गौरतलब है कि पिछले महिने संजय ने अपनी दूसरी पत्नी रिया पिल्लई के साथ तलाक की सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: