HomeNewsMetrosNew Delhi New Delhi

दिल्ली में फिर गिरा पारा

नई दिल्ली. दिल्ली में सोमवार को पारा फिर नीचे आ गया और सर्द हवाओं से फिर ठिठुर गई राष्ट्रीय राजधानी। सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम दर्ज किया गया।

दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो सोमवार को करीब दो डिग्री गिरकर 3.8 डिग्री पर पहुंच गया। यहां अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग का कहना है कि जम्मू व कश्मीर समेत उत्तरी राज्यों के हिल स्टेशनों पर हुई बर्फबारी के कारण दिल्ली में भी ठंड बढ़ गई है। अगले 24 घंटों के बारे में भविष्यवाणी की गई है कि आसमान साफ रहेगा और दिन में सर्द हवाएं चलेंगी।

गौरतलब है कि गत 20 जनवरी से राजधानी में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। पहले यह यह भविष्यवाणी भी की गई थी कि एक फरवरी को दिल्ली का तापमान 0 डिग्री तक पहुंच जाएगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

दूसरी ओर गर्म शहर माने जाने वाले मुंबई में भी इस साल ज्यादा सर्दी पड़ रही है और पारा 8 डिग्री के करीब तक आ चुका है जो कि पिछले 46 सालों में रिकॉर्ड है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: