HomeNewsNational National

विमान अपहरण की साजिश में एक गिरफ्तार

गुवाहाटी. विमान के अपहरण की साजिश में शामिल होने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह शख्य एयर डेक्कन का कर्मचारी बताया गया है।

आतंकवादी संगठन उल्फा के एक उग्रवादी ने अपने बयान में कबूल किया है कि यह शख्स एयर डेक्कन का कर्मचारी है और गुवाहाटी हवाई अड्डे पर तैनात था। इस गिरफ्तार शख्स का नाम सुमन दत्ता बताया गया है।

गिरफ्तारी के बाद इस शख्स से पूछताछ जारी है। माना जा रहा है कि यह विमान अपहरण की साजिश में शामिल था। पूछताछ के बाद और भी खुलासे हो सकते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: