वाशिंगटन. क्या आपने कभी महसूस किया है कि जब आप उदास होते हैं तो आप ज्यादा खरीदारी शुरू कर देते हैं। यह इतनी आम बात है कि इसे अब रिटेल थैरेपी कहा जाने लगा है। हाल के एक शोध में शोधकर्ताओं ने सबूत जुटाए हैं कि लोग जब उदास हों तो वे अपने पर ज्यादा खर्च कर सकते हैं।
हालांकि शॉपएल्कोहलिक्स (अनाप-शनाप बेमतलब की चीजें खरीदने वाले लोग) इस बात को बरसों से जानते हैं। 30 वॉलंटियर्स पर किए गए अध्ययन से पता चला है कि उदास होने पर आदमी की सोच आत्म-केंद्रित हो जाती है। इस हालत में आदमी बेहतर महसूस करने के लिए ज्यादा खर्च कर सकता है। इस शोध के नतीजे साइकोलॉजिकल साइंस के जून 2008 के अंक में प्रकाशित होंगे।