गुड़गांव/मुरादाबाद. किडनी प्रत्यारोपण रैकेट के सरगना अमित कुमार के सहयोगी डॉ. सराज ने गुड़गांव की एक कोर्ट में समर्पण कर दिया है। उधर उत्तरप्रदेश पुलिस ने इस रैकेट में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किए गए डॉ. उपेंद्र समेत तीन लोगों को सीबीआई के हवाले कर दिया है।
दिल्ली के शाहदरा में रहने वाला सराज इस साल 24 जनवरी से ही फरार था। इसी दिन गुड़गांव स्थित डॉ. अमित के अस्पताल पर छापा मारा गया था। सराज ने सोमवार को एडीशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट रंजना अग्रवाल की कोर्ट में समर्पण कर दिया, जहां से उसे एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मंगलवार को उसे सुनवाई के लिए मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।
तीन आरोपी सीबीआई हिरासत में : मुरादाबाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए डॉ. उपेंद्र, ग्यासू और जगदीश को सीबीआई के आवेदन पर गुड़गांव में असिस्टेंट चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया। मुरादाबाद के एसएसपी प्रेम प्रकाश ने बताया कि तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें सीबीआई को सौंप दिया गया है। उल्लेखनीय है कि सीबीआई किडनी रैकेट के देश-विदेश में फैले जाल की जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
* किडनी सरगना 22 तक हिरासत में
* भारत ने कहा, 'धन्यवाद नेपाल'
* किडनी कांड : जीवन नेपाल में ही है!
* नेपाल पुलिस को किडनी कुमार के भाई की तलाश
* किडनी सरगना डॉ अमित गिरफ्तार!
* किडनी सरगना नागरिकता खतरे में
* किडनी कांड में डॉ. गुप्ता का रजिस्ट्रेशन रद्द
* किडनी कांड : सट्टेबाज था मास्टरमाइंड
* किडनी गैंग,ग्लैमर वर्ल्ड!
* किडनी रैकेट : हजार करोड़ का कारोबार
* किडनी रैकेट की जांच सीबीआई
* किडनी केस : कनाडा में अमित की तलाश
* किडनी केस : रेड कॉर्नर नोटिस जारी, कई खुलासे
* किडनी केस : वारंट के बाद गिरफ्तारी