HomeNewsNational National

उल्फा से संबंधों के आरोप में सामाजिक कार्यकर्ता गिरफ्तार

गुवाहाटी: असम के पीपुल्स कंसल्टेटिव ग्रुप(पीसीजी) के सदस्य लचित बारडोलाई को डिब्रूगढ़ जिले से गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी आतंकवादी संगठन उल्फा के यहां स्थित एयरपोर्ट से विमान अपहरण की कथित योजना के सिलसिले में हुई।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बारडोलाई की गिरफ्तारी उल्फा नेता मनोज तामुली से हुई पूछताछ के बाद हुई। तामुली ने अफगानी आतंकी से प्लेन हाईजेक करने की ट्रेनिंग ली थी।

बारडोलाई मानवाधिकार के लिए कार्य कर रही संस्था मनब अधिकार संग्राम समिति के महासचिव भी हैं। उन्हें आज डिब्रूगढ़ जिले के मोरान में एक बस से गिरफ्तार किया गया। वे इस बस में तिनसुकिया से सवार होकर गुवाहाटी जा रहे थे।

पीसीजी की स्थापना उल्फा ने सरकार के साथ होने वाली बातचीत में मध्यस्थता के लिए की थी। बारडोलाई को पूछताछ के लिए गुवाहाटी लाया जा रहा है। पुलिस ने शहर के ज्योतिनगर स्थित उनके घर की तलाशी लेकर एक लेपटॉप और दो सीडी जब्त की हैं। उल्फा के वकील जेकीबुर जमान ने भी पूछताछ में बारडोलाई का नाम लिया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: