मुंबई: संजय दत्त की उनके परिजनों से दूरी कितनी बढ़ गई है इसका अंदाजा इसी बात से लग जाता है कि उनकी बहन और सांसद प्रिया दत्त को ही उनकी शादी की जानकारी नहीं। यह बात उन्होंने खुद कही है। संजु और मान्यता को उनके सफल दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं देते हुए प्रिया ने कहा कि दोनों की शादी की अफवाह तो पिछले एक माह से थीं,लेकिन उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी इसीलिए वे विवाह में मौजूद नहीं थी।
बकौल प्रिया वे अपने भाई की शादी से बेहद प्रसन्न हैं। संजु के जीवन में खुशियां लौटी हैं। इसका जoA मनाने जल्दी ही पूरा परिवार एकत्र होगा।
उन्होंने कहा कि संजय दत्त एक वयस्क हैं उन्होंने जो कुछ किया उसे स्वीकारने या फिर नकारने की कोई वजह ही नहीं उठती। यह अवसर तो परिवार में एक-दूसरे को बधाई देने का है।
संबंधित खबरें
* संजय और मान्यता: सात फेरे पूरे
* मान्यता की मांग में मुन्ना भाई का सिंदूर !