HomeNewsNational National

गुंटुर में भारी वर्षा

गुंटुर: बंगाल की खाड़ी से चली हवाओं से बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण बीती रात आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में जमकर बरसात हुई।

मौसम विभाग के अनुसार कुल 26 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इस बेमौसम बरसात से जिले में पककर तैयार खड़ी 2.4 लाख हैक्टेयर में लगी धान की फसल और 1.50 लाख हैक्टेयर की मिर्ची की फसल बर्बाद हो गई।

जिले के निचले इलाकों में पानी भर गया है। डोंक रोड स्थित रेलवे अंडर ब्रिज में घुटने तक पानी भरा हुआ था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: