HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

10 गांवों की अवार्ड मंजूरी का प्रस्ताव भेजा

जयपुर. रिंग रोड के साउथ कॉरीडोर में आ रहे 10 गांवों की जमीन का जेडीए ने अवार्ड का तय कर इसे अनुमोदित करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवाया है। इन गांवों में करीब 82 प्रतिशत जमीन खातेदारों ने जेडीए को समर्पित भी कर दी है।

जेडीए के भूमि अवाप्ति अधिकारी महेंद्र सोनी ने बताया कि रिंग रोड के साउथ कॉरीडोर में कुल 47 गांव आ रहे हैं। इनमें से 10 को छोड़कर बाकी 37 गांवों में अवार्ड की प्रक्रिया चल रही है। इनमें से 8 गांवों के कई खसरों पर कोर्ट का स्टे भी चल रहा है।

अवार्ड निर्धारण में दिक्कतें : जेडीए को 37 गांवों के अवार्ड निर्धारण में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे कई मामले हैं, जिनमें अवाप्ति में आ रही एक रकबे की कुल जमीन के कई खातेदार हैं। इससे जमाबंदी की गणना गड़बड़ा रही है। ऐसे में अवार्ड निर्धारण करना जेडीए के लिए परेशानी का सबब बन रहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: