HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

मुन्ना-मान्यता और मान्यता का 'वो'!

मुंबई. मिस्टर एंड मिसेज दत्त के सामने खड़ी हो गई है नई मुसीबत, जी हां दो दिन हुए हैं संजय और मान्यता की शादी को लेकिन कबाब में हड्डी बन गया है एक शख्स जिसका नाम है मेराज!

फिल्मों में आपने देखा होगा, गुजरा हुआ कल कैसे आज के सामने मुसीबत बनकर खड़ा हो जाता है। 90 के दशक की फिल्म अग्निसाक्षी से मिलता-जुलता ट्विस्ट नजर में आया है मुन्नाभाई और मान्यता की लव स्टोरी में और यह स्टोरी हो गई है लव ट्रायंगल।

मेराज उर रहमान नाम के इस शख्स का दावा है कि मान्यता के साथ उसकी शादी पहले हो चुकी है और उसने अब तक मान्यता को तलाक नहीं दिया है। बिना तलाक के दूसरी शादी को अवैध बताते हुए मेराज ने कहा है कि वह बुधवार को बांद्रा पुलिस थाने में संजय और मान्यता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने वाला है।

बताया गया है कि फिलहाल सलाखों के पीछे मेराज ने दोनों की शादी की खबर के बाद कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक मेराज अपने और मान्यता के साथ खिंचाई गई तस्वीरों को सबूत के बतौर पेश करेगा। इन तस्वीरों में विभिन्न मौकों पर दोनों साथ दिखाई दे रहे हैं।

गौरतलब है कि मेराज वही शख्स है जो फिल्मी नायिकाओं को अश्लील एसएमएस भेजने के मामले में जेल में बंद है।

संबंधित खबरें
* संजु ने शादी की. प्रिया का नहीं पता
* संजय और मान्यता: सात फेरे पूरे
* मान्यता की मांग में मुन्ना भाई का सिंदूर !
* संजू की मान्यता!





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: