HomeNewsNational National

नासिक में पथराव, जाने लगे लोग लेकर घाव

नासिक/मुंबई. पूरे महाराष्ट्र में मराठी-गैर मराठी विवाद ने तूल पकड़ लिया है और राज ठाकरे की पार्टी मनसे के कार्यकर्ताओं का उत्पात जारी है। नासिक में बुधवार को भी बसों पर पथराव किया गया। यहां से उत्तर भारतीयों ने पलायन शुरू कर दिया है। औरंगाबाद में तोड़फोड़ की खबर है।

बताया गया है कि नासिक में बसों को मंगलवार के बाद आज फिर निशाना बनाया गया। नासिक के पास देवलाली में बसों पर पत्थर फेंके गए और उत्तर भारतीयों पर निशाना साधा गया। पिछले कुछ दिनों से नासिक से उत्तर भारतीय बिहार और उत्तर प्रदेश लौटने लगे हैं। परिवार समेत लौट रहे मजदूर वर्ग के लोगों का कहना है कि महाराष्ट्र के हालात को देखते हुए वे यहां खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।

वहीं औरंगाबाद में गैर मराठियों के खिलाफ हिंसा और तोड़फोड़ की खबरें हैं। ठाणो जिले में भी अलर्ट है और यहां अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। इससे पहले आज ही धुले, गोरेगांव और जालना में भी मनसे के उत्पात की खबरें आई थीं।

संबंधित खबरें
* मनसे या 'तनसे' : कई जगह उत्पात, गीते गिरफ्तार
* नासिक, औरंगाबाद, सोलापुर में मनसे का हंगामा





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: