HomeSpecialValentines Day Valentines Day

रूह से महसूस करो

वैलेंटाइन डे विशेष.

दिलो-दिमाग़ में बसी ख़ुशबू : श्रेयस तलपड़े

शादीशुदा हूं, तो भइया अब तो बीवी के दिए प्यार के तोहफ़े की ही बात कर सकता हूं। मौक़े की नÊाकत आप भी अच्छी तरह समझते होंगे। मेरी पत्नी दीप्ति ही मेरे लिए शॉपिंग करती है। वह प्यार से जो लाती है, वह मैं बड़े प्यार के साथ इस्तेमाल करता हूं। दीप्ति को परफ्यूम ख़रीदने का बहुत शौक़ है। कुछ अर्सा पहले वह मेरे लिए पोलोब्लैक परफ्यूम लाई थी। उसकी ख़ूशबू मुझे अब तक की सबसे अच्छी ख़ूशबू लगी है। मैं जब भी शू¨टग पर या किसी ख़ास फंक्शन में जाता हूं, तो वही ख़ूशबू लगाना पसंद करता हूं। विदेश में भी जब शूटिंग करने जाता हूं, तो दीप्ति मेरे बैग में यही परफ्यूम रखती है। आप कह सकते हैं दीप्ति के मुझे प्रेजेंट किए इस परफ्यूम की ख़ूशबू मेरे दिल-ओ-दिमाग़ में बस गई है।

बड़ा क्यूट टैडी मिला था : प्रीति झांगियानी

मेरे पहले बॉयफ्रैंड ने मुझे एक लाइफ़ साइज़ का टैडीबियर दिया था। वह अब भी मेरे पास है और मुझे बड़ा प्यारा लगता है। तब मैं सोलह साल की थी और वह मेरा पहला बैस्ट वेलेंटाइन गिफ्ट था। अपने उस बॉयफ्रैंड का नाम मैं नहीं बता पाऊंगी (प्रीति झांगियानी मार्च में मॉडल-अभिनेता प्रवीण डबास के साथ शादी रचाने जा रही हैं)। हां, ब्राउन और ग्रे कलर के उस टैडीबियर के साथ मेरे बॉयफ्रैंड ने टेस्टी चॉकलेट्स का एक डिब्बा भी दिया था, जो मैं तभी खा गई थी। वह टैडीबियर अब भी मेरे घर में हैं और अलमारी के ऊपर रहता है।

हिलता-डुलता जूता : अरशद वारसी यह बहुत ही अजीबोग़रीब तोहफ़ा लगेगा मेरा, लेकिन पढ़कर मÊा आएगा। दरअसल, मेरे छोटे बेटे Êाीक के लिए जब मैंने और मेरी वाइफ़ (मारिया गोरेटी) ने पहला जूता ख़रीदा, तो हमें वे शूज़ क्यूट लगे थे। बाद में Êाीक के लिए और भी जूते आए, लेकिन हमने Êाीक के उन पहली जोड़ी शूज़ को संभाल कर रखा। आज Êाीक के उन शूज़ में से एक शू मेरी कार में लटका रहता है और एक शू मारिया की कार में लटका रहता है। Êाीक के उन शूज़ को इस तरह क़रीब रखने का आइडिया मारिया ने सुझाया था। अब जब भी मैं कार में सवारी करता हूं, तो उस शू पर ही सबसे पहले मेरी नÊार जाती है। वह शू जब हिलता-डुलता है, मैं Êाीक के उस दिन के एक्सप्रैशन को याद कर मुस्कराने लगता हूं और वह पूरा सीन मेरे दिल-ओ-दिमाग़ में छा जाता है। इसे आप मेरा सबसे फेवरिट गिफ्ट मान सकते हैं, जो मुझे मारिया ने दिया है।

क़ीमती और प्यारा मंगलसूत्र : सरोज़ ख़ान

इस उम्र में मेरा कोई बायफ्रैंड तो नहीं हो सकता। मेरे हसबैंड सरदार रोशन ख़ान ही मेरा प्यार हैं। उन्होंने शादी के व़क्त मुझे जो मंगलसूत्र पहनाया था, वही मेरा अब तक का सबसे क़ीमती और प्यारा तोहफ़ा है। यह हर व़क्त मेरे पास रहता है, उसी की मैं Êयादा क़द्र करती हूं।

दिल की सरकार के लिए प्यारी-सी कार

सैफ़ ने हाल ही में करीना को एक बीएमडब्ल्यू कार तोहफ़े में दी है। इसी तरह सैफ़ मुंबई के उपनगर बांद्रा (पश्चिम) स्थित अपने नए घर ‘लाव्यू पटिनी’ को बड़ी ख़ूबसूरती से सजाने में लगे हैं। इसकी Êिाम्मेदारी ख़ुद करीना ने भी ले रखी है और वह उसकी सजावट पर बराबर नÊार बनाए हुए हैं। आख़िर, यह नया घर भी करीना का तोहफ़ा ही होगा, जो इस साल के अंत तक सज-संवर कर तैयार हो जाएगा।

-प्रस्तुति: सुनील कुकरेती





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: