HomeSpecialValentines Day Valentines Day

सिर्फ अहसास है ये

वैलेंटाइन डे विशेष.स्क्रीन पर तो इन सितारों ने कई बार प्यार का इज़हार किया है, पर असली ज़िंदगी में इन्हें पहली बार कब कुछ-कुछ हुआ था, आइए जानें..

सैकड़ों बार हुआ प्यार : अमृता राव

मुझे सैकड़ों बार प्यार का अनुभव हुआ है और यह अनुभव अलग-अलग पुरुषों के साथ हुआ है। जब मैं हीरो के साथ कोई लव-सांग या लव- सीन की शूटिंग करती हूं, तो प्यार का अनुभव करना ही पड़ता है, वर्ना वह सांग या सीन नीरस लगेगा। इस लिहाज़ से मुझे प्यार का पहला अनुभव आर्य बब्बर के साथ हुआ, जिनके साथ मैंने अपनी पहली फिल्म ‘अब के बरस’ की थी। मेरे ़ख्याल से शूटिंग वाले प्यार का अनुभव भी रियल लव एक्सपीरियंस से अलग नहीं होता। मैं ग़लत भी हो सकती हूं, क्योंकि रियल लाइफ़ में मेरा अभी तक कोई बॉयफ्रैंड रहा ही नहीं है। हां, स्कूल-कॉलेज से लेकर अब तक कितने पुरुष मेरी ओर आकर्षित हुए, उनकी गिनती नहीं है। ऐसे लोगों को मैं फ्रैंड मानती हूं।

बाली उम्र को सलाम : प्रियंका चोपड़ाप्यार के बारे में सोचकर मुझे बहुत मुसू-मुसू हासी टाइप की फीलिंग होती है। प्यार मिल्स एंड बून के नॉवेल्स की तरह ही होना चाहिए। मुझे जहां तक याद है, जब मैं पहली बार किसी के प्रति आकर्षित हुई थी, तो उस व़क्त मेरी उम्र 17 साल थी, लेकिन वह मेरा ही इन्फैक्चुएशन था। इसलिए किसी मंज़िल तक नहीं पहुंचा।

सबकुछ है मेरा प्यार : आयशा टाकिया

मुझे लगता है कि प्यार एक ऐसा अहसास है, जो कभी मरता नहीं। अगर आप अपने प्यार को लेकर पूरी तरह डैडीकेट हैं, तो उसमें कभी दरार नहीं पड़ सकती। आप लोगों को पता ही है कि फ़रहान मेरे लिए सब कुछ हैं। मैं भी उसके लिए इतनी डैडीकेट हूं कि मेरा नाम कभी भी मेरे किसी को-स्टार के साथ नहीं जोड़ा जाता। आज भी जब मैं उन दिनों को याद करती हूं, जब मैं फ़रहान से नहीं मिली थी, तो मुझे लगता है कि उस व़क्त मेरी Êिांदगी में बहुत ख़ालीपन था। आज फ़रहान से मिलकर मेरा ख़ुद पर कान्फीडैंस बढ़ गया है। वो नीली आंखों वाली : डिनो मोरिया

तब मैं स्कूल में था। उम्र 12-13 साल रही होगी। मैं तो समझता ही नहीं था कि प्यार क्या होता है। स्कूल में उस नीली आंखों वाली लड़की को जिस पल देखा, मुझे पहली बार दिल में कुछ-कुछ होता महसूस हुआ। पता नहीं क्या जादू था उस लड़की में कि मैं उससे मिलने और बातें करने के बहाने ढूंढ़ता था। मैं किसी पौधे की तरह खड़ा रहता था और वह किसी खुशबूदार आंधी की तरह मेरे तन-मन को झकझोर कर चली जाती थी। वह मेरी दोस्त बन गई थी और शायद वह भी मेरी तरफ़ आकर्षित थी, पर हम दोनों को ही नहीं पता था कि हमें यह क्या हो रहा है। उसकी इनोसेंट आंखें और ताÊा गुलाब की तरह खिले चेहरे के जादू को मैंने बड़ी गहराई से महसूस किया था। वह बड़ा मासूम रिश्ता था। प्यार का पहला अहसास करवाने के लिए मैं उसे जीवन भर धन्यवाद दूंगा। पहला-पहला प्यार है : समीरा रैड्डी

मेरा पहला प्यार सलमान ख़ान थे। तब मैं 13 साल की थी। सलमान की ‘मैंने प्यार किया’ रिलीज़ हुई थी और लड़कियां उनके पीछे पागल थीं। उन लड़कियों में से सबसे Êयादा पागल शायद मैं थी, जिसके ़ख्वाबों-़ख्यालों में हर व़क्त सलमान छाए रहते थे। मैं दिन-रात भगवान से दुआ करती थी कि एक बार, बस एक बार क़रीब से उन्हें देख लूं। यूं हमारा परिवार भी बांद्रा में ही रहता था, मगर सलमान के स्टार बनने के बाद हमने तब जाना, जब उनसे मिलना संभव नहीं था। मैं उनकी एक झलक पाने के लिए उनकी बिल्ंिडग के बाहर चक्कर लगा आती थी, पर कभी दीदार न होता था। घर वालों से मेरी हालत देखी न गई और मेरे डैडी किसी तरह जाकर सलमान के डैडी सलीम (ख़ान) अंकल से मिले।

और फिर मेरे जीवन का सबसे सुखद आश्चर्य घटा। उस दिन मेरा बर्थडे था। मेरे फ्रैंड मेरे घर पर मौजूद थे। मैं मन ही मन कल्पना कर रही थी कि काश मेरे सपनों के राजकुमार सलमान यहां होते। और लीजिए.. मेरे घर में साक्षात सलमान की एंट्री हुई! उन पलों को बयान नहीं कर सकती। मैं जैसे पत्थर की हो गई। मैं अपलक उन्हें देखे जा रही थी। लेकिन सलमान ने अपने व्यवहार से नॉर्मल होने में मेरी बहुत मदद की। वह हम बच्चों में घुल-मिल गए। उन्होंने केक काटने में मेरी मदद की और अपने हाथ से मुझे केक खिलाया भी। आज वे दिन याद करती हूं, तो अपनी दीवानगी पर हंसी आती है। अब हम अच्छे दोस्त हैं और साथ में काम कर रहे हैं, लेकिन मेरी टीन एज में उन्होंने मुझ पर जो भावनात्मक एहसान किया, उसके लिए मेरे दिल में उनकी बहुत इ•ज़त है और हमेशा रहेगी। मेरा पहला प्यार रितिक : कंगना रानावत

मेरा पहला प्यार रितिक रोशन थे, तब मैं आठवीं में पढ़ती थी। 16 साल की उम्र में मैं पहली बार डेट पर गई थी। यह एक ब्लाइंड डेट थी और सच मानिए मेरा एक्सपीरियंस बहुत ही ख़राब रहा।

-प्रस्तुति: अरा-प्रस्तुति: अरा





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: