HomeNewsMetrosIndore Indore

अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

इंदौर. नगर निगम ने बुधवार से एबी रोड के राजीव प्रतिमा से भंवरकुआं और महेश गार्ड लाइन से सांवेर रोड के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई फिर शुरू की। एबी रोड पर पहले दो बुलडोजर लगाने की बात कही गई थी लेकिन बुधवार को मौके पर एक से ही निर्माण हटाए जा रहे थे। रिमूवल अधिकारी अजित श्रीवास्तव और रिमूवल दरोगा वृंदावन यादव ने बताया एबी रोड पर भंवरकुआं थाने के पास लगी 15 गुमटियां और ठेले, शेड आदि हटाए गए। यहां पक्का निर्माण करने वालों ने निगम से खुद निर्माण हटाने की मोहलत मांगी थी। इसलिए उन्हें एक दिन का समय दिया गया। हालांकि कई निर्माण मंगलवार को ही मालिकों ने ही हटा लिए थे।

श्री यादव ने बताया बुधवार को माता गुजरी कैम्पस से भंवरकुआं थाने तक एक ओर की सड़क से निर्माण हटाने का काम पूरा हो गया। अब इसी हिस्से के दूसरी तरफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद भंवरकुआं से नौलखा के बीच निर्माण हटाए जाएंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: