इंदौर. प्रदेश की सबसे बड़ी रजिस्ट्री इंदौर में हो रही है। सयाजी के सामने स्थित करीब ४ लाख स्क्वेयर फीट के प्लॉट के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा ३९ करोड़ की रजिस्ट्री करवाई जा रही है। इसके लिए बुधवार को जिला पंजीयन कार्यालय में स्टॉम्प खरीदने के लिए 21 करोड़ 91 लाख 30965 रुपए का चेक पहुंचा।
संभवत: यह रजिस्ट्री शुक्रवार को होगी जिसमें 17 करोड़ 60 लाख 4900 रुपए की अतिरिक्त फीस भी मिलेगी। रजिस्ट्रार डॉ. श्रीकांत पांडे के अनुसार यह प्रदेश में अभी तक की सबसे बड़ी रजिस्ट्री होगी जो 39 करोड़ 51 लाख 79965 रुपए की होगी।
इसके बाद विभाग में 267 करोड़ का रेवेन्यू सीधे 307 करोड़ के नजदीक पहुंच जाएगा। इस साल जिला पंजीयन कार्यालय के लिए 434 करोड़ के रेवेन्यू का टारगेट रखा गया है।