HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

750 जवान करेंगे प्रेमियों की सुरक्षा

भोपाल. वेलेंटाइन डे का सामाजिक और हिंदू संगठनों द्वारा किए जा रहे विरोध को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। सुरक्षा व्यवस्था में साढ़े सात सौ जवान तैनात रहेंगे। दूसरी ओर, राजधानी में वेलेंटाइन-डे के विरोध और समर्थन में बुधवार को दिनभर प्रदर्शन और रैलियां निकलती रहीं। कई संगठन इस दिन के विरोध में हैं, जबकि कई समर्थन कर रहे हैं।

संगठनों के विरोध को देखते हुए शहर में 27 पार्टियां पेट्रोलिंग करेंगी। शहर में 44 स्थानों पर फिक्स पाइंट लगाए गए हैं। सुरक्षा में साढ़े सात सौ पुलिस कर्मी लगाए गए हैं। होटल, पार्क तथा अन्य ऐसे स्थान जहां हुड़दंग की आशंका है, वहां भी पुलिस बल तैनात रहेगा। एएसपी जीके पाठक के मुताबिक यदि कोई शांति भंग करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शांति बनाए रखने की अपील

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने कलियासोत तिराहे पर राहगीरों को फूल भेंट किए। संगठन के राहुल सिंह राठौर ने बताया कि छात्र-छात्राओं ने इसका विरोध करने वालों का विरोध किया। रोशनपुरा चौराहे पर भी एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सफेद फूल और सफेद झंडे लेकर बजरंग दल के विरोध में प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय सेक्यूलर मंच, वुमन राइट्स काउंसिल, युवा संवाद, प्रगतिशील लेखक संघ आदि ने शांति बनाए रखने की अपील की है।

करोड़ों का बाजार

भारतीय हम्माल जन संघ गुरुवार को 10.30 बजे बोर्ड ऑफिस चौराहे से रैली निकालकर पुतला दहन करेगा। शिवसेना ने इस दिन को संस्कृति, धर्म व पूंजी नष्ट करने वाला दिन बताया है। अभिनव भारत संस्था ने कहा है कि वेलेंटाइन-डे के नाम पर करोड़ों रुपए का बाजार खड़ा कर दिया गया है। इस दिन के बजाय वसंत पंचमी मनाना चाहिए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: