HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

दस नंबर मार्केट नो व्हीकल जोन

भोपाल. शहर के पाश इलाके अरेरा कालोनी के दस नंबर स्थित नेहरू मार्केट नो व्हीकल जोन बन गया है। विगत दिनों मार्केट के अंदर आने वाले रास्तों पर बैरीकेड्स लगाने का काम पूरा हो गया है। इस व्यवस्था से मार्केट में ग्राहक व दुकानदार काफी खुश हैं। न्यू मार्केट के बाद यह राजधानी का दूसरा मार्केट है, जहां नो व्हीकल जोन व्यवस्था लागू की गई है।

नगर निगम ने दिसंबर 07 में न्यू मार्केट को नो व्हीकल जोन बनाया था। वहां इसके अच्छे परिणाम मिले। इसे देखते हुए दस नंबर के नेहरू मार्केट को भी नो व्हीकल जोन बनाने पर विचार हुआ। इसके लिए यहां के व्यापारियों से भी चर्चा की गई। इसके बाद काम शुरू हुआ था। विगत दिनों मार्केट के अंदर आने वाले सामने के तीनों रास्तों व पीछे के एक रास्ते पर बैरीकेड्स लगा दिए गए हैं। इसके बाद दुकानों के सामने वाहन नहीं जा पा रहे हैं। नेहरू मार्केट व्यापारी संघ के अध्यक्ष हरीश गहलोत का कहना है कि इससे व्यापारियों और ग्राहकों को फायदा है। लोगों को बाजार में घूमने के लिए ज्यादा जगह मिलेगी।

सामने हो रही है पार्किग

नगर निगम ने दस नंबर मार्केट के अंदर जाने वाले चारों रास्तों पर बैरीकेड्स लगाकर सामने के हिस्से में पार्किग की व्यवस्था कर दी है। चार पहिया वाहनों के लिए बिट्टन मार्केट से दस नंबर जाने वाली सड़क के बरई ओर बनाई गई पार्किग में जगह दी गई है।

अतिक्रमण पर लगाम नहीं

नगर निगम ने दस नंबर मार्केट को भले ही नो व्हीकल जोन बना दिया हो, लेकिन अतिक्रमण नहीं रुक रहा है। वहां के दुकानदार कारीडोर पर अतिक्रमण किए हुए हैं। निगम अमले की समझाइश पर दुकानदार समान अंदर रख लेते हैं, लेकिन उसके जाने पर सामान फिर कारीडोर में आ जाता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: