Special
Valentines Day Valentines Day वैलेंटाइन डे विशेष
अपनी ख़ास आवाÊा और अंदाÊा के साथ गायक शान अपनी रोमांटिक गायकी के साथ युवा श्रोताओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। छोटे पर्दे पर अपनी एंकरिंग और प्रसन्नचित व्यक्तित्व के साथ वह दर्शकों के लिए दर्शनीय भी रहे हैं। नए-पुराने दौर के रोमांटिक गीतों को बख़ूबी याद करते हुए गायक शान उनमें से अपनी पसंद के कुछ गीतों को पाठकों के साथ इस तरह शेयर करते हैं-
मेरे गाए रोमांटिक गीत
>> चांद सिफ़ारिश जो करता.. ( ‘फ़ना’)
>> जब से तेरे नैना.. (‘सांवारिया’)>> दिल ने तुमको चुन.. (‘झंकार बीट्स’)
>> हे सोना हे सोना.. (‘ता रा रम पम’)>>कुछ तो हुआ है.. (कल हो ना हो)
मेरे गाए ये सभी गीत मुझे बेहद पसंद हैं। मेरी गायकी के कैरियर में इनका बड़ा योगदान है। एक रोमांटिक गायक के तौर पर मेरी जो छवि बनी है, उसमें इन गीतों की विशेष भूमिका है। जैसे कि फिल्म ‘झंकार बीट्स’ के गीत ‘दिल ने तुमको चुन लिया..’ से मेरे कैरियर में अच्छा उछाल आया। इस गीत को श्रोताओं ने जिस तरह अप्रिसिएट किया, उससे मुझे और Êयादा रोमांटिक गीत गाने को मिले। इसी गाने की तरह के फास्ट और सॉफ्ट रोमांटिक ट्रेक मुझे बाद में और मिले, जिन्हें सुनने वालों ने ख़ूब पसंद किया। आमिर ख़ान के लिए पहली बार मैंने फिल्म ‘फ़ना’ के लिए गाया, यह मेरे कैरियर की एक और उपलब्धि थी। गीत ‘चांद सिफ़ारिश जो करता हमारी..’ को गाने से पहले मुझे थोड़ी दुविधा हुई।
संगीत निर्देशक और फिल्म निर्देशक ने मुझे उस गाने की सिचुएशन बताई कि एक ब्लाइंड लड़की के सामने हीरो अपने दिल की बात कह रहा है, उस अंदाÊा की गायकी चाहिए। मैं कुछ देर तक ़ख्यालों में घोड़े दौड़ाता रहा, फिर आख़िरकार मैंने सोच लिया कि रोमांटिक सांग, रोमांटिक होता है, सो उसे वैसे ही गाना चाहिए। वह गाना मैंने अपने रोमांटिक अंदाÊा में गाया और सबने उसे पसंद किया।
सदाबहार रोमांटिक गीत
>> हमें तुमसे प्यार कितना.. (क़ुदरत)
>> आपकी आंखों में कुछ महके.. (घर)
>> तेरे मेरे सपने अब एक रंग हैं.. (गाइड)>> ऐसे तो न देखो कि हमको.. (तीन देवियां)>> ये नयन डरे-डरे.. (कोहरा)
मेरा मानना है कि पुराने दौर के इन सभी रोमांटिक गीतों को अगर कोई दरिंदा पूरे मनोभाव के साथ गा ले या सुन ले, तो वह ख़ूबसूरत इंसान बन जाएगा। इन गीतों में Êिांदगी की सबसे बड़ी ख़ूबसूरती यानी रोमांस दिल से भरा हुआ है। ये सब बड़े Êिांदा रोमांटिक गीत हैं। इन गीतों को हमारे श्रेष्ठ गायकों ने जिस पाकीÊागी के साथ गाया है, वह सब गायकों के लिए एक मिसाल है। मैं तो इन गीतों को कमाल मानता हूं। जब भी मुझे अपनी एकंरिंग और रिकार्डिग से फ़ुर्सत मिलती है, मैं इन गीतों को Êारूर सुनता हूं।
- सुनील
| |