HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

आधी बोगियों के साथ दौड़ेगी ‘गरीब रथ’

रयपुर. रायपुर से लखनऊ चलने वाली ट्रेन गरीब रथ में बर्थ को लेकर मारामारी के आसार है। 24 बोगियों वाली इस ट्रेन में अभी केवल 12 बोगियां होंगी। बिलासपुर में फिलहाल अस्थायी स्टापेज दिया जा रहा है। बाद में ट्रेन वहां नहीं रुकेगी।

ट्रेन की रैक में 12 एसी थ्री स्लीपर क्लास की बोगियां ही लगेंगी।अभी एसी चेयरकार की बोगियां नहीं लगाने का निर्णय लिया गया है। हालांकि अधिकारी इस बात का दावा कर रहे हैं कि चेयरकार की बोगियां बाद में लगा ली जाएंगी, लेकिन कुछ अफसरों का कहना है कि कानपुर रूट में चलने वाली अन्य किसी ट्रेन में चेयरकार श्रेणी की बोगियां नहीं है, इस कारण यह निर्णय लिया गया है।

रेलवे अफसरों का कहना है कि गरीब रथ के स्टापेज में बिलासपुर का नाम शामिल नहीं किया गया है। यह ट्रेन दाधापारा से बायपास होते हुए सीधे बिलासपुर-कटनी रूट पर उसलापुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। चूंकि अभी उसलापुर स्टेशन का काम आधा-अधूरा है और रिजर्वेशन केंद्र नहीं है, इसलिए कुछ समय के लिए बिलासपुर में स्टापेज दिया गया है।

ट्रेन 23 फरवरी से चलेगी। पहले इसका परिचालन 16 फरवरी से करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन रेल राज्यमंत्री ने समय नहीं दिया। अभी तक रिजर्वेशन की शुरुआत भी नहीं हो सकी है।

8 किमी शार्टकट

हबीबगंज की तर्ज पर बिलासपुर से लगे उसलापुर स्टेशन का विकास किया जा रहा है। ऐसा बिलासपुर स्टेशन पर ट्रेनों के दबाव को कम करने के लिए किया जा रहा है। रायपुर से बिलासपुर होते हुए कटनी की ओर जाने वाली ट्रेनें दाधापारा से सीधे उसलापुर जाएंगी। इसके लिए 8 किमी लंबी बायपास रेलवे लाइन बनाई गई है, जिसमें ट्रेनों का परिचालन शुरू भी हो चुका है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: