HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

वैलेंटाइन पर राजनीति

रायपुर. वैलेंटाइन को अपसंस्कृति मानने वाले संगठनों ने इसके विरोध का फैसला किया है। शिवसेना ने युवा जोड़े इजहार ए मुहब्बत करते पकड़े गए तो मां-बाप को बुलाने का निर्णय लिया है जबकि धर्मसैनिक ने सीधे शादी कराने का ऐलान किया है।

वैलेंटाइन में इन संगठनों के मुकाबले युकां ने स्वागत का फैसला किया है। युकां सदस्यों ने आज दोपहर सभी ग्रीटिंग गैलरी, होटल, रेस्टोरेँट और गिफ्ट हाउसों में जाकर उनके प्रबंधकों को गुलदस्ता भेंट कर उन्हें वैलेंटाइन डे पर कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया।

युवक कांग्रेस के नितिन भंसाली ने बताया उन्होने सभी संवेदनशील जगहों पर अपना नंबर छोड़कर संस्था प्रमुखों से आग्रह किया है कि खतरा दिखते ही उन्हे सूचना दे,ं वे उस जगह पर खुद पहुंचेंगे और पुलिस पर उत्पातियों को गिरफ्तार करने के लिए दबाव बनाएंगे। इधर, धर्मसेना, शिवसेना ने प्रेम का इजहार करने वाले प्रेमी जोडों को पकड़े जाने पर खामियाजा भुगतने तैयार रहने की चेतावनी दी है। धर्मसैनिक बकायदा पंडित लेकर घूमेंगे और जोड़ों का ब्याह कराएंगे।

शिवसैनिकों ने बुधवार को दोपहर बाद 3 बजे रैली निकालकर लोगों को चेतावनी दी है। दर्जनो शिव सैनिक शारदा चौक पर अपनी मोटरसाइकिल लेकर इकट्ठे हुए। महानगर प्रमुख सुनील कुकरेजा के नेतृत्व में वहां से जयस्तंभ चौक होते हुए मालवीय रोड, कोतवाली चौक, फायरब्रिगेड चौक, नगरघड़ी चौक, तेलीबांधा होते हुए 36 सिटी मॉल पहुंची। श्री कुकरेजा ने बताया कि रास्ते में आने वाले सभी ग्रीटिंग गैलरी, गिफ्टहाउस, होटल, रेस्टारेंट को कार्यक्रम आयोजित नहीं करने की चेतावनी दे दी गई है।

धर्मसैनिकों ने किया हवन

वैलेंटाइन डे मनाने वालों को सदबुद्धि दिलाने धर्मसैनिकों ने बुधवार को शाम 6 बजे आकाशवाणी चौक पर स्थित काली मंदिर के सामने हवन किया। हवन में धर्मसेना के महानगर प्रमुख पुष्पेंद्र उपाध्याय, संयोजक अन्नू रक्सैल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: