HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

बिजली काटने चला ‘महाअभियान’

बिलासपुर. विद्युत मंडल ने बुधवार से बिल वसूली और कनेक्शन काटने का महाअभियान प्रारंभ किया है। इसके लिए 12 दल बनाए गए हैं। शहर में डिफाल्टर उपभोक्ताओं की संख्या बारह सौ से भी अधिक है, जिनसे विद्युत मंडल को 16 करोड़ रुपए की वसूली करनी है। विद्युत मंडल ने एक बार फिर कनेक्शन काटने का अभियान छेड़ दिया है। इस अभियान में मंडल को लंबे समय से चूना लगा रहे उपभोक्ताओंको सर्वाधिक नुकसान उठाना पड़ेगा।

अभियान में छह दल शहर के होंगे एवं छह दल बाहर से बुलाए जाएंगे। प्रत्येक दल में एक अधिकारी, एक मीटर रीडर एवं तीन कर्मचारी शामिल होंगे। इस दौरान दल के पास सीढ़ी एवं लाइन काटने के सारे औजार उपलब्ध रहेंगे। विद्युत मंडल के अधिकारियों ने बताया कि अभियान के तहत दल डिफाल्टरों के घर कनेक्शन काटने ही जाएगा, लेकिन इस दौरान यदि उपभोक्ता ने बिल जमा कर दिया तो कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। बिल जमा करने के लिए विभाग के काउंटर खुले रहेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि शहर में डिफाल्टर उपभोक्ताओं की संख्या बारह सौ से भी अधिक पहुंच चुकी है, जिनसे करीब सोलह करोड़ रुपए का बिल वसूलना है। मंडल ने बिल वसूली के अनेक प्रयास किए, लेकिन डिफाल्टरों के ध्यान नहीं देने की स्थिति में अब सीधे कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है।

परीक्षार्थियों को हो सकती है परेशानी: बोर्ड कक्षाओं की परीक्षा 29 फरवरी से प्रारंभ हो रही है, वहीं यूनिवर्सिटी की परीक्षा एक मार्च से शुरू होनी है। परीक्षार्थी अपनी तैयारी में जुट चुके हैं। इस दौरान यदि लाइन काटने की कार्रवाई की गई तो बिजली के अभाव में उनकी तैयारी बाधित हो सकती है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: