पटना. भागलपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से बुधवार को नासिक से बिहार स्थित अपने गांव लौट रही गर्भवती नगमा बानो पर खौफ इस कदर हावी था कि उसने चलती ट्रेन के टॉयलेट में ही बच्चे को जन्म दे दिया।
ट्रेन ऐसे सैकड़ों पलायनकर्ताओं से ठसाठस भरी हुई थी। नगमा का पति नासिक में दिहाड़ी पर काम करता है। उसने बताया कि हम लोगों ने दो दिन से कुछ खाया नहीं है। हमारे पास पैसे नहीं हैं। बांका जिला स्थित गांव लौटे रहे संतोष सिंह ने बताया कि नासिक से अब तक 10 हजार से ज्यादा लोग पलायन कर चुके हैं।
बढ़ते हमलों के डर से पलायन कर चुके हैं। प्रवासियों के भागने के कारण नासिक में आर्थिक गतिविधियों पर बहुत खराब असर पड़ा है।