HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

आज बंद रहेंगे राज्य के उद्योग

चंडीगढ़. स्टील कीबढ़ी कीमतों के विरोध में 14 फरवरी को पंजाबभर में उद्योग बंद रहेंगे। गौरतलब है कि स्टील की बढ़ी कीमतों का लुधियाना में विरोध कर रहे उद्यमियों ने 14 फरवरी को पंजाब बंद की काल दे रखी हैं। इस बंद के दौरान उद्यमियों ने इंडस्ट्री और ट्रेड गतिविधियां ठप करने का फैसला ले रखा है। इस संबंध में सभी प्रमुख शहरों में तैयारी कर ली गई है।

केंद्र सरकार से मांग

उद्यमियों ने केंद्र सरकार से स्टील के दामों को नियंत्रित करने के साथ साथ लौह अयस्क के निर्यात पर सैस लगाने की भी मांग की है। इसके अलावा फ्रैट समानता स्कीम दोबारा लागू करने की भी मांग रखी गई है। उद्यमियों की यह भी मांग है कि स्क्रैप आयात पर लगी ड्यूटी को खत्म किया जाए।

पंजाब सरकार से मांग

उद्यमी पंजाब सरकार से स्टील पर लगे एंट्री टैक्स हटाने की भी मांग कर रहे हैं। जालंधर के एक उद्यमी गुरशरण सिंह का कहना है कि उन्होंने राज्य के उद्योग मंत्री मनोरंजन कालिया और विधायक के.डी. भंडारी को 11 फरवरी को आयोजित हुए उनके धरने में शामिल होने के लिए संदेश भेजा था, लेकिन इन दोनों में से कोई भी धरने में नहीं पहुंचा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: