HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

संगीत के फलक पर नए सितारों की दस्तक

जयपुर. music दर्शक संस्था की ओर से आयोजित आठ दिवसीय महेंद्र भट्ट स्मृति संगीत प्रतियोगिता का बुधवार को रवींद्र मंच पर रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। इस अवसर पर प्रतिस्पर्धा के सिरमौर अवार्ड विजेता कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया।

दैनिक भास्कर की वॉइस ऑफ राजस्थान विजेता पूजा राठौड़ और वी चैनल सुपर सिंगर रवींद्र उपाध्याय ने रोल मॉडल के रूप में वहां उपस्थित प्रतियोगियों और दर्शकों के समक्ष प्रस्तुति दी। उल्लेखनीय है कि इन दोनों कलाकारों ने कई वर्ष पूर्व इस प्रतियोगिता में शिरकत कर सिरमौर पुरस्कार जीते थे।

रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत डीएवी स्कूल की छात्राओं द्वारा घूमर नृत्य से हुई। इस अवसर पर करीब चार वर्षीय नृत्यांगना जास्मिन अरोड़ा का भाव नृत्य और बाल कलाकार अनुश्री गोयल का भवाई नृत्य भी आकर्षण का केंद्र बना।

अजमेर के महावीर को सुरनूर वादन, भरतपुर की तरुण जांगिड़ को सुर नूपुर और सुर नर्तकी, जयपुर की अनुश्री गोयल को बाल श्रेष्ठ, जोधपुर की मेधा खिलनानी को काला आल राउंडर जूनियर, जयपुर की अभिलाषा भारती को काला आल राउंडर सीनियर, जयपुर की चेतना शर्मा को भवाईश्री, जयपुर की आंचल शर्मा को नृत्यश्री, चित्तौड़ की सोनल सक्सेना को किरण माथुर अवार्ड, जयपुर की जास्मिन अरोड़ा को रुनझुन, टी-रमेश को जटाशंकर डांगी ताल वाद्य अवार्ड और सिमरन अग्रवाल को काला ऑडियंस अवार्ड से नवाजा गया। प्रतियोगिता संयोजक प्रोमिला राजीव ने आभार व्यक्त किया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: