HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

वैलेंटाइन डे के विरोध से निबटने बंदोबस्त

जयपुर. वैलेंटाइन डे के विरोध के नाम पर युवक-युवतियों के साथ जोर-जबरदस्ती करने वालों से निबटने के लिए पुलिस ने शहर में व्यापक बंदोबस्त किए हैं। जगह-जगह सादा वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे जो शहर में ऐसी गतिविधियों पर नजर रखेंगे।

पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेंज प्रथम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि वैलेंटाइन डे पर अभी तक किसी प्रकार का विरोध करने की जानकारी सामने नहीं आई है। एहतियात के तौर पर शहर में सादा वर्दी में पुलिसकर्मियों को लगाया जाएगा।

पिछली बार कुछ संगठनों ने इसका विरोध किया था और युवक-युवतियों के साथ जबरदस्ती की थी। इस बार अगर कोई ऐसा मामला सामने आया तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: