अजमेर. आइआइटी में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए अजमेर के इंजीनियरिंग कालेज एवं महिला इंजीनियरिंग कालेज को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। इंजीनियरिंग कालेज के प्राचार्य एसजी मोदानी के अनुसार दोनों कालेजों को जाइंट एन्ट्रेंस एग्जाम-2008 के लिए अलग-अलग परीक्षा केन्द्र के रूप में मान्यता दी गई है।
इंजीनियरिंग कालेज में एक हजार और महिला इंजीनियंिरग कालेज में पांच सौ अभ्यर्थी परीक्षा दे सकेंगे। उन्होंने बताया कि पहली बार परीक्षा केन्द्र बने इन कालेजों में अप्रेल के दूसरे पखवाड़े में राष्ट्रीय स्तर की प्रवेशिका परीक्षा होगी।
एवीवीएनएल की भर्ती परीक्षा भी
अजमेर विद्युत वितरण निगम भी अब अजमेर इंजीनियरिंग कालेज के माध्यम से परीक्षा आयोजित कर इंजीनियरों की भर्ती करेगा। निगम द्वारा अब तक भर्ती के लिए कोटा टेक्नीकल यूनिवर्सिटी के माध्यम से परीक्षाएं आयोजित करई जाती थीं।