HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

कार्डे की होली जलाई

अजमेर. burning cards शिवसेना कमांडो फोर्स ने वैलेंटाइन डे का विरोध करने की घोषणा की है। फोर्स कार्यकर्ताओं ने बुधवार को क्लॉक टावर चौराहा पर वैलेंटाइन डे कार्ड की होली जलाई। कार्यकर्ताओं ने क्लॉक टावर चौराहा पर वैलेंटाइन डे का विरोध करते हुए कहा कि इससे भारतीय सभ्यता और संस्कृति धूमिल हो रही है।

कमांडो फोर्स 14 फरवरी को भी अपना विरोध जारी रखेगी। उन्होंने लोगों से वैलेंटाइन डे नहीं मनाने की अपील की है। इस अवसर पर प्रकाश बंशीवाल, विष्णु चौहान, राजू सतावरिया, गोविंद सिखवाल, शैलेश वर्मा और राजेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।

असामाजिक गतिविधियों का विरोध
बजरंग दल की ओर से वैलेंटाइन डे की आड़ में की जाने वाली असामाजिक गतिविधियों का विरोध किया जाएगा। संयोजक ललित मोहन शर्मा ने कहा कि वैलेंटाइन डे भारतीय संस्कृति पर कुठाराघात है।

नहीं चलेगी मनमानी
वैलेंटाइन डे की आड़ में शरारत और छेड़छाड़ करने वालों से पुलिस सख्ती से पेश आएगी। शिक्षण संस्था, रेस्टोरेंट अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस दल तैनात रहेंगे। एसपी आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि वैलेंटाइन डे के नाम पर मनमानी करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी। एहतियात के तौर पर स्कूल, कॉलेज, सूचना केन्द्र के आसपास और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर खौर पर नजर रखी जाएगी।

>> लॉ एण्ड ऑर्डर बनाने रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। जो लोग माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेंगे, उनके खिलाफ पुलिस कड़ी कारवाई करेगी। पिछले साल जहां भी तोड़फोड़, छींटाकशी और दूसरी अप्रिय घटनाएं हरुई, वहां पुलिस की तैनाती होगी। कंट्रोल रूम पर खबर मिलने पर पुलिस मौके पर तुरंत पहुंचकर कार्रवाई करेगी। जिन युवाओं को शिकायत दर्ज करवानी हो, वे कंट्रोलरूम या थानों में इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।
आनंद श्रीवास्तव, एसपी

पुलिस कंट्रोल रूम 2629166
क्लॉक टावर थाना 2627885
सिविल लाइंस थाना 2625732
कोतवाली 2627036





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: