HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

ट्रक-जीप की भिड़ंत, सात की मौत

बीकानेर/नाल. जैसलमेर रोड पर ट्रक और जीप की आमने-सामने की भिड़ंत में सात जनों की मौत हो गई, वहीं सात घायल हो गए। भिड़ंत इतनी जबर्दस्त थी कि पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जिनमें एक दो वर्षीय बच्ची भी शामिल है। दो जनों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मृतक और घायल रिश्तेदार है।

जानकारी के अनुसार फलौदी के निकटवर्ती गांव पड़ियार में रहने वाले मुकनाराम नायक अपनी लड़की अमिता की सगाई चौखूटी निवासी विजयकुमार के साथ करने के लिए बुधवार सायं बीकानेर आए। मुकनाराम और उसके रिश्तेदार टीका करने के बाद बोलेरो कैंपर से वापस पड़ियार के लिए रवाना हुए।

रात 10 बजे के करीब गांधी प्याऊ से पांच किलोमीटर कोलायत की ओर उनकी गाड़ी और सामने से आ रहे ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबर्दस्त थी कि बोलेरो चकनाचूर हो गई और गाड़ी में सवार लोग इसमें दब गए।

गाड़ी में सवार भूराराम पुत्र मोहनराम (35) निवासी पड़ियार, भीयाराम पुत्र मुकनाराम (35) निवासी पड़ियार, रेवंतराम उर्फ कालू पुत्र टीकूराम (35) निवासी देणोक, चूनाराम पुत्र पोकरराम (42) निवासी ढोलासर और दो वर्षीय किरना पुत्री शंकरराम निवासी चित्रावा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

दुर्घटना में घायल ओमप्रकाश पुत्र उदाराम (33) शेखासर, मांगूराम पुत्र सतनाम नायक (35) अस्पताल लाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। दुर्घटना में रणजीताराम, भीखाराम, केशूराम, शंकराराम, मुकनाराम, रुक्मा पत्नी शंकराराम और जीवणराम गंभीर रूप से घायल हो गए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: