HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

टिंबर व्यापारिक समूह के छह प्रतिष्ठानों का आयकर सर्वे

जोधपुर. आयकर विभाग ने बुधवार को हैंडीक्राफ्ट टिम्बर के क्षेत्र में कार्यरत एक व्यापारिक समूह के छह प्रतिष्ठानों पर दोपहर बाद एकसाथ सर्वे शुरू किया। आय से अधिक संपत्ति व खातों में हेराफेरी की सूचना मिलने के बाद विभाग ने समूह के पालरोड, बोरानाडा और मिल्कमैन कॉलोनी स्थित प्रतिष्ठानों पर सुबह 11:30 बजे कार्रवाई आरंभ की, जो देर रात तक जारी थी।

आयकर आयुक्त, रेंज द्वितीय एस.डी.चारण के आदेश पर बनाए गए छह दलों ने उक्त कार्रवाई की। विभाग के सूत्रों ने मुताबिक समूह के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर पंजाब व हरियाणा से लकड़ी मंगाकर सीजनिंग की जाती है। इसका उपयोग हैंडीक्राफ्ट आइटम्स व फर्नीचर बनाने में होता है। शिकायत है कि व्यापारी सीजनिंग के बाद अधिकांश लकड़ी दूसरों को बेचते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: