रांची. झारखंड के जमशेदपुर जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ एक मुठभेड़ में दो महिलाओं समेत पांच नक्सली मारे गए।
सीआरपीएफ के प्रवक्ता ने बताया कि आज सुबह 8 बजे के आसपास सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस के एक संयुक्त दल ने छापामार कार्रवाई की और बैपारमाड़ा गांव में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई।
प्रवक्ता के मुताबिक दो महिला और तीन पुरुष नक्सली गोलीबारी के दौरान मारे गए। घटनास्थल से चार राइफलें और एक पिस्तौल बरामद की गई हैं।