HomeNewsNational National

गुंडा'राज' पर शिवसेना ने किया प्रहार

मुंबई. मनसे प्रमुख राज ठाकरे की गिरफ्तारी के पूरे घटनाक्रम को ड्रामा करार देते हुए शिवसेना ने राज को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें मराठियों का दुश्मन करार दिया।

शिवसेना के मुखपत्र सामना में छपे एक लेख में गुरुवार को कहा गया है कि राज ठाकरे की गिरफ्तारी को लेकर चला घटनाक्रम किसी ड्रामे जैसा था। वहीं, नासिक में हुए घटनाक्रम ने साफ कर दिया है कि राज ठाकरे मराठी मानुष के हितैषी नहीं बल्कि कातिल हैं।

उल्लेखनीय है कि नासिक में कल भड़की हिंसा में एक मराठी भाषी की मौत की भी खबर थी जिस पर शिवसेना ने यह तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इस मराठीभाषी व्यक्ति का नाम अंबादास हरिभाऊ धराऊ बताया गया है। शिवसेना ने मनसे के हिंसक अभियान को इस मराठी व्यक्ति की हत्या का जिम्मेदार बताया है।

गौरतलब है कि नासिक से उत्तर भारतीयों का पलायन जारी है और अब तक मजदूर वर्ग के हजारों लोग महाराष्ट्र से जा चुके हैं। इस पलायन के कारण नासिक के उद्योगों को करोड़ों रुपए का घाटा झेलना पड़ रहा है।

संबंधित खबरें
* 10,000 उत्तर भारतीयों का पलायन
* नासिक में पथराव, जाने लगे लोग लेकर घाव
* नासिक, औरंगाबाद, सोलापुर में मनसे का हंगामा





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: