HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

दो दिन में ही चालान

पाली. देसूरी में विदेशी महिला पर्यटक से धक्का-मुक्की व उसके ड्राईवर से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने घटना के दो दिन बाद ही अदालत में आरोपियों के खिलाफ चालान पेश कर दिया है। सक्षम न्यायालय ने मुस्तगीस व उसके गवाहों को 15 फरवरी को बयानों के लिए बुलाया है।

..तो वो कौन थी. मारपीट के दौरान वाहन में एक महिला के होने की बात को लेकर शुरू हुआ चर्चाओं का दौर भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। यह महिला कौन थी इसके बारे में अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। बताया जाता है कि फ्रांसिसी महिला के कैमरे में उस महिला का चेहरा नजर आया था, मगर वह पूरे घटनाक्रम को देखने वाला ही था। हालांकि पुलिस इस बात को सिरे से खारिज कर रही है।

मामले को आंच दे रहे कांग्रेसी. देसूरी में हुई घटना को लेकर कांग्रेसी अभी भी उबल रहे हैं। वे मामले में देसूरी विधायक को भी लपेटने में लगे हैं। खारची विधायक खुशवीरसिंह ने तो फिर दोहराया कि पुलिस ने मामला रफा-दफा कर दिया है।

क्या है मामला
फं्रासिसी महिला पर्यटक एनिल ड्यूक को कार में लेकर उदयपुर की ओर जा रहे चालक नलिन गौड़ के साथ सोमवार को देसूरी नाल के पास तीन लोगों ने मारपीट की। इस दौरान बीच बचाव को आई विदेशी पर्यटक से भी आरोपियों ने धक्का-मुक्की की। यह मारपीट एक-दूसरे की गाड़ी हटाने को लेकर हुई।

कार चालक ने तीन लोगों के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया। इस पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 323 व 341 में दर्ज मामले की छानबीन के बाद रानी के भाजपा नेता हरीश गहलोत तथा मंगलवार को सोमेसर निवासी मोतीराम मीणा व रानी स्टेशन के रमेश चौधरी पुत्र जीवराम चौधरी को गिरफ्तार किया।

कैमरे से हुई आरोपियों कीपहचान
रिपोर्ट में आरोपियों का नाम नहीं होने से परेशान रही पुलिस के लिए मौके पर फ्रांसिसी महिला एलीन ड्यूक की फोटोग्राफी कारगार रही। इसमें उक्त तीनों आरोपियों के चेहरे आने के बाद पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया।

>> घटना के दो दिन बाद ही अदालत में चालान पेश कर दिया है। यह पुलिस की बड़ी उपलब्धि है। कोर्ट ने चालक व फ्रांसिसी महिला को 15 फरवरी को बयानों के लिए बुलाया है।
गोपसिंह देवड़ा, थाना प्रभारी,देसूरी





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: