HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

जाऊं कहां बताए पुलिस..

सिरोही. encroachment बस स्टैंड रोड, सौंदर्यकरण के नाम कार्य जारी, अतिक्रमण ज्यों का त्यों। राहगीरों की हालत कोई बदनसीबों से कम नहीं। रोज गिरते रोज पड़ते व्यवस्था कौन संभाले, कोई नजर नहीं आता। सरजावाव गेट कहने को तो ऐतिहासिक है मगर भीतर घुसने लोग कतराते है।

आलम यह है कि यहां भी बेतरतीब वाहनों एवं मालवाहक छोटे वाहनों की अधिकतता से सड़क तंग गलियारा बनी हुई है। आयुर्वेदिक हॉस्पिटल से बाजार की ओर जाने वाले रास्ते में भी वाहनों की बेतरतीब व्यवस्था राहगीरों की उलझने बढ़ा रही है।

सदर बाजार, शहर का प्रमुख हृदय स्थल अगर आप दुपहिया वाहन पर इस रास्ते से निकले तो सर्दी में भी पसीने छूट जाए। कुल मिलाकर शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों में बेतरतीब पार्किग, अतिक्रमण के बीच आवारा मवेशी कोढ़ में खाज बन रहे है।

पस्त हुआ ज्योतिबा फूले मार्केट का सपना
नगर पालिका प्रशासन ने राज्यादेश के तहत फल एवं सब्जी मार्केट के लिए ज्योतिबा फूले मार्केट की स्थापना की। नए मार्केट को लेकर शहर में बवाल मचा और काफी उठापटक के बाद सभी ठेला व्यवसायी पुराने स्थान पर आ धमके। शहर के सौंदर्यकरण की कड़ी की पहली सीढ़ी ही धराशायी हो गई।

यह लापरवाही भी समस्या का कारण
राज्यादेश के अलावा न्यायिक निर्देश है कि किसी भी कॉम्पलेक्स या व्यावसायिक स्थल है वहां पहले पार्किग की व्यवस्था होनी चाहिए, इसके लिए जिला प्रशासन बाकायदा पाबंद है। बावजूद इसके शहर में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई और प्रशासनिक कार्यशैली कटघरे में आ गई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: