पटना. विधायक अजीत सरकार की हत्या के मामले में एक विशेष सीबीआई कोर्ट ने गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई।
सीबीआई कोर्ट ने आज सीपीआई (एम) के विधायक अजीत सरकार की हत्या के मामले की सुनवाई के दौरान मुख्य आरोपी पप्पू यादव के साथ ही अनिल यादव और राजन तिवारी को भी दोषी करार दिया।
इन दोनों दोषियों को भी उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। गौरतलब है कि विशेष सीबीआई जज बीएम श्रीवास्तव ने इस मामले मे पिछले हफ्ते अपना फैसला सुरक्षित रखा था।