नई दिल्ली. तेल के दामों में दुनिया भर में हुई बढ़ोत्तरी के मद्देनजर केंद्र सरकार ने गुरुवार को पेट्रोल के बाजार मूल्य में दो रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम में एक रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी कर दी है।
पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा ने बताया कि विश्व स्तर पर तेल के दाम बढ़ने से तेल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) को भारी नुकसान उठाना पड़ा इसलिए यह वृद्धि की गई है। यह वृद्धि आज मध्यरात्रि से लागू की जाएगी।
पेट्रोलियम सचिव एमएस श्रीनिवासन ने कहा कि सरकार ने पिछली बार 6 जून 2006 में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए थे। इस बार दामों में की गई वृद्धि से ओएमसी को 840 करोड़ रुपए का फायदा हो सकता है।
इसके साथ ही सरकार ने तेल बॉंडों के शेयरों में भी बढ़ोत्तरी कर दी है और अब यह 49 प्रतिशत से 57 प्रतिशत हो गया है।
संबंधित खबरें
* पेट्रोल की कीमत का फैसला जल्द: देवड़ा
* पेट्रोल मूल्यवृद्धि पर राजनीति या कुछ और?
* पेट्रोल 2 और डीजल 1 रुपए महंगा होगा