HomeNewsNational National

धुम्रपान से मरने वाले आधे अनपढ़

नई दिल्ली: चित्रों के माध्यम से लोगों को धुम्रपान के खतरे के प्रति आगाह करने का सरकार का निर्णय कितना सही है, इसका अंदाजा इसी से लग जाता है कि दुनिया में इससे मरने वाले आधे लोग अनपढ़ होते हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्ल्यूएचओ) के एक अध्ययन के अनुसार धुम्रपान से मरने वाले आधे लोग गांव में रहने वाले और अनपढ़ होते हैं। ये लोग बीड़ी-सिगरेट के पैकेट पर लिखी चेतावनी तक को नहीं पढ़ सकते। इन्हें चित्रों के जरिए आगाह करना बेहद आवश्यक है।

धुम्रपान त्यागने वालों में भारतीय सबसे पीछे: धुम्रपान पर विस्तृत अध्ययन करने वाले प्रभात झा ने बताया कि धुम्रपान का त्याग करने वालों की दर दुनिया में भारत से अधिक है।

यहां पर सिर्फ 2 प्रतिशत लोग ही इस लत को छोड़ रहे हैं। इस सूची में चीन उससे आगे हैं जहां पर 9 प्रतिशत लोग इस जानलेवा लत को तौबा कर रहे हैं।

धुएं की लत के प्रति चित्रात्मक चेतावनी को लिखित चेतावनी में बदलने वाले ग्रेट ब्रिटेन में पिछले 20 सालों में 40 प्रतिशत लोग धुम्रपान छोड़ चुके हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: