Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood पणजी: गोवा के अधिकारियों ने फिल्म अभिनेता संजय दत्त और मान्यता के विवाह के पंजीयन की जांच प्रारंभ कर दी है। पता चला है कि मान्यता को गलत तरीके से गोवा के निवासी होने का प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया।
संजु-मान्यता ने 7 फरवरी को यहां के सब रजिस्ट्रार कार्यालय में शादी की थी। हालांकि अभी उन्हें इसका प्रमाण पत्र नहीं दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार गोवा जिले के कलेक्ट्रर ने मान्यता को मूल निवासी का प्रमाण पत्र जारी करने वाले सरकारी अधिकारी की जांच प्रारंभ कर दी है। गोवा में किसी भी विवाह के पंजीयन से पहले युगल में से किसी एक के गोवा का होना जरूरी है।