HomeNewsNational National

नासिक में एक बिहारी की मौत

नासिक: नासिक जिले इगतपुरी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित जिंदल कंपनी में तैनात एक सुरक्षाकर्मी की उस समय मौत हो गई, जब 34 लोगों के एक समूह ने उस पर पत्थरों से हमला कर दिया। मृतक का नाम विनोद सिंह फौजदार सिंह(42) बताया गया है। मृतक बिहार राज्य का रहने वाला है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उप निरीक्षक सीआर पाटील घटनास्थल पर पहुंचे थे, लेकिन वे भी पथराव में घायल हो गए। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना के सिलसिले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: