Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood
पणजी. बेल पर रिहा बॉलीवुड स्टार संजय दत्त के सामने एक और मुसीबत खड़ी गई है। एक हफ्ते पहले मान्यता के साथ उन्होंने शादी की लेकिन उनकी कोर्ट मैरिज पर सवाल उठने के बाद गोवा के रजिस्ट्रार ऑफिस से कहा गया है कि यह शादी वैधानिक नहीं है।
संजय दत्त और मान्यता की शादी पर कुछ दिन पहले तब सवाल खड़ा हो गया था जब मेराज उर रहमान नाम के एक शख्स ने दावा किया था कि मान्यता से उसकी शादी हो चुकी है और उसने मान्यता को तलाक नहीं दिया है। इसके बाद संजू और मान्यता की कोर्ट मैरिज की जांच की जा रही थी।
शनिवार को गोवा के उप पंजीयनकर्ता (सब-रजिस्ट्रार) ने संजू और मान्यता की शादी को वैधानिक न करार देते हुए संबंधित कागजात विधि विभाग के पास छंटनी के लिए भिजवा दिए हैं। सब-रजिस्ट्रार का कहना है कि विधि विभाग के फैसले तक इस शादी को हरी झंडी नहीं दी जा सकती है।
मुंबई में हिंदू रीति-रिवाज से शादी करने से पहले संजू और मान्यता ने मडगांव की एक कोर्ट में शादी की थी। नियम के मुताबिक दोनों में से एक का गोवा निवासी होना जरूरी था लेकिन मान्यता ने जो दस्तावेज जमा किए हैं, उनमें उनका गोवा का पता गलत बताया जा रहा है।
कहा गया है कि फर्जी दस्तावेजों को दाखिल कर यह शादी की गई है। दूसरी तरफ, मुस्लिम लॉ के हिसाब से मान्यता ने अब तक मेराज से तलाक भी नहीं लिया है, इससे भी नई मुसीबत खड़ी हो सकती है और संजू-मान्यता की शादी को गैर कानूनी करार दिया जा सकता है।
संबंधित खबरें
* संजु की शादी को कैसे मिली मान्यता
* मुन्ना-मान्यता और मान्यता का 'वो'!
* संजय और मान्यता: सात फेरे पूरे
* मान्यता की मांग में मुन्ना भाई का सिंदूर !