HomeManoranjanTelly Talk Telly Talk

ऋचा शर्मा दिखाई दीं मॉडर्न लुक में

मुंबई. ऋचा शर्मा दिखाई दीं मॉडर्न लुक में आखिरकार गायिका ऋचा शर्मा ने एनडीटीवी इमैजिन के शो ‘धूम मचा ले’ के लिए वैस्टर्न लुक अपना ही लिया है। धूम मचा ले के वैलेंटाइन-डे स्पैशल एपिसोड में ऋचा ने ‘टाइटैनिक’ का थीम सॉन्ग गाया और इसके लिए उन्होंने खास तौर से वैस्टर्न कपड़े पहने।

ऋचा ने बताया, ‘मुझे इन कपड़ों और अंग्रेजी गीत गाती देख तीनों जज शर्मिला टैगोर, प्रसून जोशी और शंकर महादेवन हैरान रह गए। मैंने शो में ‘जब कोई बात बिगड़ जाए’ गीत भी अलग अंदाज में गाया। शर्मिला टैगोर तो इतनी खुश हरुई कि वह बस मेरी तारीफ ही करती गईं।’

शर्मिला की आलोचना पसंद नहीं
ऋचा को इस बात का बेहद दुख है कि लोग शर्मिला जी की बतौर जज यह कहकर आलोचना करते हैं कि उन्हें संगीत की समझ नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। शर्मिला जी संगीत बहुत अच्छे से समझती हैं। यह पूछे जाने पर कि वह शो में किस मकसद से आई हैं, ऋचा ने कहा कि वह तो चाहती हैं कि उनके दर्शक उनकी बहुमुखी प्रतिभा से वाकिफ हों। इसलिए उन्होंने शो में हिस्सा लिया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: