HomeNewsMetrosMumbai Mumbai

सेराज ने कोर्ट से मांगी ‘मान्यता’

मुंबई.सेराज ने कोर्ट से मांगी ‘मान्यता’ फिल्म स्टार संजय दत्त की हाल ही में अपनी गर्ल फ्रेंड से हुई शादी कानूनी दाव-पेंच में उलझती जा रही है। यहां की आर्थर रोड जेल में बंद एक कैदी ने मान्यता का ‘असली’ पति होने का दावा करते हुए कोर्ट से न्याय की गुहार लगाई है। दूसरी ओर संजू की नवविवाहिता द्वारा गोवा से हासिल किया गया मूल निवासी प्रमाण पत्र भी फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया है।

मेराज-उर-रहमान शेख नामक कैदी ने बांद्रा कोर्ट में शुक्रवार को याचिका दायर कर दावा किया है कि उसकी 2003 में मान्यता से शादी हुई थी और उनका एक बेटा भी है। उसका आरोप है कि मान्यता ने उससे तलाक लिए बिना संजू से शादी की है, इसलिए यह गैरकानूनी है। हैदराबाद निवासी शेख बॉलीवुड अभिनेत्रियों को अश्लील एसएमएस भेजने के जुर्म में जेल में बंद है।

फोटो भी पेश किए : शेख ने मान्यता से अपनी शादी के फोटो भी पेश किए हैं। उसने बताया कि वे 2006 से अलग-अलग रह रहे हैं, लेकिन उनका तलाक नहीं हुआ है। मान्यता का जुर्म यदि साबित होता है तो उन्हें अधिकतम सात साल की कैद हो सकती है।

प्रमाण पत्र सस्पेंड : संजू से शादी के लिए मान्यता ने गोवा से जो मूल निवासी प्रमाण पत्र हासिल किया था, उसे गोवा में मार्गो मंडल प्रशासन ने अगले आदेश तक के लिए सस्पेंड घोषित कर दिया है।

गौरतलब है कि मान्यता ने अपनी शादी के घोषणा पत्र के साथ गोवा का एक मूल निवासी प्रमाण पत्र लगाया था। मान्यता पर आरोप है कि उनका यह प्रमाण पत्र फर्जी है। कानूनी तौर पर गोवा का मूल निवासी प्रमाण पत्र उसे ही जारी किया जाता है, जो वहां छह माह से रह रहा हो।

संबंधित खबरें
* 'वैधानिक नहीं संजू-मान्यता की शादी'
* संजु की शादी को कैसे मिली मान्यता
* मुन्ना-मान्यता और मान्यता का 'वो'!
* संजय और मान्यता: सात फेरे पूरे
* मान्यता की मांग में मुन्ना भाई का सिंदूर !
* मान्यता: संजय की शक्ति का रहस्य
* संजू की मान्यता!
* मान्यता संभालेंगी संजय का काम
* करवा चौथ का व्रत रखेंगी मान्यता





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: