HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

जयपुर में बसपा की रैली आज

जयपुर. प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की रविवार को विद्याधर नगर स्टेडियम में दोपहर 12 बजे रैली होगी। उत्तरप्रदेश में ब्राrाण व दलितों की कैमिस्ट्री के सफल प्रयोग के बाद से बसपा राजस्थान में राजनीतिक जमीन मजबूत करने के प्रयास कर रही है। बसपा प्रमुख मायावती रविवार को यहां आ रही है। वे बसपा की इस रैली में आरक्षण को लेकर कोई बड़ी घोषणा कर सकती हैं।

रैली में सांसद सतीश मिश्रा भी रहेंगे। रैली को राष्ट्रीय महासचिव धर्मवीर अशोक, उप्र के चिकित्सा मंत्री अनंत कुमार मिश्रा और कृषि मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी भी संबोधित करेंगे। बसपा के प्रदेशाध्यक्ष डूंगरसिंह गैदर ने बताया कि रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को प्रदेशभर से लगभग 3 हजार बसों से लोग जयपुर आएंगे।

उन्होंने बताया कि शनिवार रात से ही कार्यकर्ताओं का जयपुर आना शुरू हो गया है। इसकी व्यवस्था के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी बनाए गए हैं। शनिवार शाम तक शहर में जगह-जगह बसपा के नारे और हाथी के चित्रों से दीवारों को पाट दिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: