जयपुर. गांवों में २४ घंटे बजिली देने की घोषणा के दूसरे दनि ही बिजली कंपनियों ने ज्यादातर गांवों में पूरे समय बजिली ही नहीं दी। भास्कर संवाददाताओं ने राज्य के करीब एक सौ गांवों में पड़ताल की तो सामने आया क िबजिली मंत्री गजेन्द्र संिह खींवसर के गांव को छोड़कर कसिी भी गांव में २४ घंटे बजिली नहीं दी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने पछिले दिनों एक रैली में दावा किया कि फिडिर रिनिवेशन कार्यक्रम के बाद राज्य के १९ हजार गांवों में २४ घंटे बजिली दी जा रही है। भास्कर संवाददाता १३ फरवरी को एक साथ उन गांवों में गए, जहां २४ घंटे बजिली देने का दावा किया जा रहा है। वे गांव में २४ घंटे रहे। कहीं आधा घंटे में तो कहीं एक घंटे में बिजली जा रही थी। कई गांवों में २-४ घंटे ही बजिली मलि रही है।
रिकार्ड में हेराफेरी
गड्रि सब स्टेशन के अधिकारी-कर्मचारी कटौती के रिकार्ड में भी हेराफेरी कर रहे हैं। बिजली कटौती ४ घंटे करते हैं और रिकार्ड में २ घंटे दिखाते हैं। संवाददाताओं को कई गड्रि सब स्टेशनों पर इस तरह की धांधलियां पता चलीं। बिजली आपूर्ति में भी यह हाल है क कभी थ्री फेस बिजली देते हैं तो कभी सिंगल फेस ही बिजली मिलती है।
एक पखवाड़े से गांव में अंधेरा
दौसा जिले में बांदीकुई का रानी का बास गांव पिछले एक पखवाड़े से अंधेरे में डूबा हुआ है। बांदीकुई ब्यूरो के अनुसार इस गांव में १५ दिन पहले ट्रांसफार्मर का सामान चोरी हो गया था, तब से किसी ने सुध नहीं ली। ग्रामीण शिकायत कर-करके थक गए।
बिजली मंत्री के गांव में उजाला
सभी शहरों और गांवों में बियली कटौती चल रही है, लेकनि बिजली राज्यमंत्री गजेन्द्रसिंह के गांव खींवसर में कटौती लागू नहीं है। नागौर जिले के सभी गांवों में ६ से ८ घंटे की बिजली कटौती की जा रही है।
इन्फ्रॉस्ट्रक्चर है २४ घंटे का, बिजली तो कम मिलेगी : गुप्ता
जयपुर डिस्काम के सीएमडी आर.जी. गुप्ता कहते हैं कि १९ हजार गांवों में २४ घंटे बिजली देने का मतलब है कि वहां इसका इन्फ्रॉस्टक्चर तैयार कर लिया गया है। बिजली तो उपलब्धता के हिसाब से ही मिलेगी। राज्य मुख्यालय पर भी ४ घंटे कटौती चल रही है।
पांच हजार गांवों में ६ घंटे की कटौती चल रही है। लोड शेडिंग की वजह से कटौती करनी पड़ती है, जो अलग। गांवों में ६ घंटे तो बिजली कृष की ही मिलती है। बाकी शाम को ६ से १0 बजे तक में भी कम से कम ३ घंटे बिजली देते हैं। कटौती के बावजूद इन गांवों में १४ से १५ घंटे बिजली दी जा रही है।