HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

जोधा-अकबर पर विवाद बरकरार

जयपुर.jodha ‘जोधा-अकबर’ फिल्म विवाद के चलते शनिवार को भी रिलीज नहीं हो सकी। हालांकि फिल्म रिलीज होने के दूसरे दिन भी दोनों पक्षों में आपसी वार्ता का दौर चलता रहा। वार्ता के किसी नतीजे पर नहीं पहुंचने के कारण रविवार को प्रस्तावित स्पेशल शो पर सहमति नहीं बन पाई।

गौरतलब है कि इस स्पेशल शो में राजपूत समाज के लोगों के साथ मीडिया, इतिहासविद, वितरक, सिनेमा के मालिक और प्रशासन के लोग शामिल होने वाले थे जबकि इसमें करणी सेना के कार्यकर्ता शामिल नहीं होते। श्रीराजपूत करणी सेना का यह प्रस्ताव था कि स्पेशल शो देखने के बाद लोग बहुमत के आधार पर यह बात कह दें कि फिल्म में कुछ भी विवादित नहीं है तो एतराज नहीं होगा।

नहीं आना चाहते हैं आशुतोष : फिल्म के वितरक एएफिल्म्स के कैलाश शर्मा का कहना है कि करणी सेना ने हमें पहले यूटीवी (को-प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर) को माफी मांगने को कहा था। हमने उनसे एक पत्र के माध्यम से माफीनामा मंगवा लिया। लेकिन उसे करणी सेना ने अस्वीकार कर दिया। अब वह इस बात पर अड़े हुए हैं कि आशुतोष खुद यहां आकर माफी मांगे। लेकिन आशुतोष यहां आने के पक्ष में नहीं है और इसी वजह से इस विवाद का पटापेक्ष नहीं हो पा रहा है।

दूसरी ओर करणी सेना का कहना है कि जब तक आशुतोष यहां आकर माफी नहीं मांगेंगे और फिल्म का स्पेशल शो होने के बाद बहुमत से निर्णय नहीं होगा तब तक हम राजस्थान में फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे।

विहिप, बजरंग दल ने की रोक लगाने की मांग:

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने फिल्म जोधा अकबर के राज्य में प्रदर्शन पर रोक लगाने की राज्य सरकार से मांग की है। विहिप के प्रांत अध्यक्ष नरपतसिंह शेखावत व बजरंग दल के प्रांत संयोजक बहादुर सिंह ने कहा कि इस फिल्म में राजस्थान के ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गई है।

इनका कहना है :

हमारी मंशा अव्यवस्था फैलाने की नहीं है, जो फिल्म देखना चाहते हैं हम उनकी भावनाओं को भी समझ रहे हैं। फिल्म के को-प्रोडयूसर व डिस्ट्रीब्यूटर यह मानते हैं कि फिल्म में कुछ गलत नहीं है तो उन्हें चाहिए कि मीडिया व इतिहासकारों को एक स्पेशल शो दिखाए। वे लोग फिल्म स्वीकार कर लेंगे तो हमें कोई एतराज नहीं होगा।
लोकेंद्र सिंह कालवी, प्रधान संरक्षक, श्रीराजपूत करणी सेना।

क्या कहते हैं सिनेमाघर मालिक :

- फिल्म प्रदर्शक राज बंसल ने कहा कि अभी तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट नहीं है और जब तक स्थिति साफ नहीं होती है, हम फिल्म रिलीज नहीं करेंगे।
-आइनॉक्स मल्टीप्लेक्स के महाप्रबंधक अजयपाल सिंह का कहना है कि हम विवाद के चलते पहले ही फिल्म को रिलीज नहीं करने का निश्चय कर चुके थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: